यूपी में पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करना पति को पड़ा भारी, ईंटों से कुचलकर किया मर्डर
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 45 वर्षीय उमाशंकर उर्फ गुड्डू की लाश नहर के पास मिलने से सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने इस मामले में पत्नी और उसके कथित प्रेम...
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक शख्स की हत्या के मामले में उसकी पत्नी और पत्नी के कथित प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आरोप है कि महिला के पति ने उसके रिश्ते का विरोध किया था, जिसके चलते उसकी ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई.
मृतक की उम्र 45 साल थी और वह बर्तन बेचने का काम करता था. पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान उमाशंकर उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है. वह प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कस्बे का रहने वाला था. गुरुवार सुबह उसका शव शीतलमऊ नहर के पास एक गड्ढे में मिला. उसके सिर और छाती पर ईंटों से चोट पहुंचाए जाने के निशान थे. शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मौका-ए-वारदात से जुड़े तमाम पहलू खंगाले.
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं।